पूर्व मंत्री बोले-खनन माफियाओं ने मुझे मैसेज भिजवाया है:पंगा लेना मेरा शौक, मेरी डिक्शनरी में डर नाम की कोई चीज नहीं

भरतपुर में पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने खनन माफियाओं पर धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनके पास खबर भिजवाकर मामले को आगे न बढ़ाने और दूर रहने को कहा गया। पंगा लेना मेरा शौक है। मेरी डिक्शनरी में डर नाम की कोई चीज नहीं है। बता दें, पूर्व मंत्री ने अवैध खनन का आरोप लगाते हुए सेवर थाने में पत्थर से भरी चार ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त करवाया था। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर दो अलग-अलग पोस्ट किए थे। पहले समझे क्या था पूरा मामला पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने 12 फरवरी को अवैध खनन का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर दो पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था- सुबह 3:30 बजे सर्किट हाउस चौराहे के पास अवैध पत्थरों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली की सूचना DSP और कंट्रोल रूम में देने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। 20 मिनट इंतजार करता रहा। इसके बाद सुबह करीब 8 बजे सेवर थाने के सामने बिना रवन्ना के चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कराए गए। विश्वेंद्र सिंह ने आरोप लगाया था कि पुलिस की लापरवाही के कारण शहर में अवैध खनन वाहनों का खुलेआम आवागमन हो रहा है। पोस्ट पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने जवाब में कहा- मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में ही उनके नाम की आड़ लेकर माफिया राज फल-फूल रहा है। जानकारी देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। अब पढ़िए क्या लिखा पोस्ट में … बोले-40 साल से गरीबों के साथ खड़ा हूं गरीब लोगों के हित में पंगा लेना मेरा शौक है –
कल कुछ खनन माफियाओं ने दबे शब्दों में मेरे पास खबर भिजवाई है कि आप इस मामले को ज्यादा आगे मत बढ़ाओ और दूर रहो।
मैं पिछले 40 सालों से गरीब व शोषित वर्ग के साथ उनकी हक की लड़ाई में खड़ा हूं।
मैं उन खनन माफियाओं से कहना चाहता हूं कि उनके अंदर हिम्मत है तो मुझे रोककर दिखाएं, गरीबों के हित की लड़ाई लड़ने से।
विश्वेंद्र सिंह कहते हैं, मुझे जिसकी डिक्शनरी में डर नाम की कोई चीज नहीं है। — संबंधित ये खबर भी पढ़ें … पूर्व मंत्री ने दी अवैध-खनन की सूचना, नहीं पहुंची पुलिस:बोले- 20 मिनट इंतजार किया; गहलोत ने लिखा-सीएम के गृहजिले में अवैध माइनिंग भरतपुर में पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह की अवैध खनन की शिकायत पर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। करीब 20 मिनट तक इंतजार करने के बाद चले गए। पूरी खबर पढ़िए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *