पूर्व मंत्री बोले-जालोर के साथ भाजपा ने किया सौतेला व्यवहार:बजट में जनता को ठगा, ग्रीनफील्ड मैगा हाईवे, मेडिकल कॉलेज अब भी रुके हुए

राजस्थान विधानसभा में वित मंत्री और डिप्टी सीएम दिया कुमारी द्वारा बजट पेश किए जाने के बाद जालोर में सियासी प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस नेताओं ने बजट को जालोर के लिए निराशाजनक बताया, ग्रीनफील्ड मैगा हाईवे, मेडिकल कॉलेज अब भी रुके हुए। साथ ही आरोप लगाया कि पिछली कांग्रेस सरकार की योजनाओं के केवल नाम बदले जा रहे हैं। जबकि भाजपा नेताओं ने बजट में जालोर और प्रदेश के लिए विकास से जुड़ी घोषणाओं का दावा किया है। कांग्रेस नेताओं ने जलोर की अनदेखी का आरोप लगाया पूर्व जनअभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर ने कहा कि भाजपा सरकार ने विधानसभा में तीसरा बजट पेश किया है, लेकिन इसमें प्रदेश स्तर पर भी ऐसी कोई ठोस घोषणा नहीं है जिससे आमजन को विकास, महंगाई से राहत या रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि जालोर के साथ भाजपा सरकार पिछले 3 साल से सौतेला व्यवहार कर रही है। ग्रीनफील्ड हाईवे और मेडिकल कॉलेज का मुद्दा पुखराज पाराशर ने कहा कि जालोर से झालावाड़ के नाम पर ग्रीनफील्ड मैगा हाईवे की घोषणा की गई थी, लेकिन अब तक उसकी डीपीआर तक नहीं बनी है और न ही कोई प्रारंभिक कार्य शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि जालोर का मेडिकल कॉलेज भी रुका हुआ है और बजट में इसकी घोषणा होनी चाहिए थी। इसके साथ ही रोहीट से सांचौर तक फोर लेन हाईवे और ग्रेनाइट उद्योग के लिए ट्रांसफॉर्म नगर की मांग भी पूरी नहीं हुई। जवाई पुनर्जीवित और योजनाओं पर सवाल कांग्रेस नेता ने कहा कि जवाई पुनर्जीवित को लेकर चुनाव के दौरान घोषणा की गई थी, लेकिन बजट में इसके लिए कोई विशेष प्रावधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यह बजट विजन से खाली है और जनता के साथ मजाक जैसा है। साथ ही आरोप लगाया कि पिछली कांग्रेस सरकार की योजनाओं के केवल नाम बदले जा रहे हैं। सायला ब्लॉक अध्यक्ष ने अनार मंडी का मुद्दा उठाया कांग्रेस से सायला ब्लॉक अध्यक्ष सवाई सिंह चम्पावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश और जालोर दोनों के साथ धोखा किया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार के समय जीवाणा में अनार मंडी की घोषणा की गई थी, लेकिन सरकार बदलने के बाद अब तक वहां कोई कार्य नहीं हुआ। किसानों के सहयोग से हाल ही में जमीन की साफ सफाई कराई गई है।
एनएसयूआई ने बजट को निराशाजनक बताया एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सुस्मिता गर्ग ने कहा कि इस बजट में जालोर के लिए कोई विशेष घोषणा नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि ग्रेनाइट व्यापार और महिलाओं के लिए भी कोई खास प्रावधान नहीं किया गया, जिससे यह बजट निराशाजनक साबित हुआ है। भाजपा ने विकास घोषणाओं का किया बचाव भाजपा युवा जिला अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि बजट में जालोर समेत पूरे राजस्थान के लिए कई विकास से जुड़ी घोषणाएं की गई हैं। उन्होंने बताया कि रोहीट से आहोर होते हुए बागरा तक 532 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण की घोषणा की गई है। सड़क सिंचाई और युवाओं के लिए योजनाएं गजेन्द्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि जालोर के प्रमुख दर्शनीय स्थल चितहरणी के लिए सड़क निर्माण की घोषणा की गई है। इसके साथ ही सिंचाई, सड़क और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 10 लाख तक का लोन दिलाने की घोषणा भी बजट में शामिल है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोभ लुभावनी नहीं, बल्कि विकास आधारित घोषणाएं करती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *