पूर्व मंत्री राधेश्याम चौक के लिएअनुमति मांगी:राधेश्याम गंगानगर के जन्मदिन पर उनके आवास पर आयोजन में विधायक बिहाणी को सौंपा पत्र

पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत को हराकर प्रदेश की राजनीति में डंका बजाने वाले पूर्व आयुर्वेद राज्यमंत्री राधेश्याम गंगानगर के नाम से शहर के सूरतगढ़ रोड पर चौक बनाने की अनुमति उनके परिवार के सदस्यों ने मांगी है। बुधवार को राधेश्याम गंगानगर के जन्मदिन पर शहर के जी ब्लॉक में उनके आवास पर कार्यक्रम हुआ। आयोजन में पहुंचे विधायक जयदीप बिहाणी से परिवार के सदस्यों ने राधेश्याम गंगानगर की स्मृति में सूरतगढ़ रोड पर चौक बनाने के लिए प्रयास करने का आग्रह किया। राधेश्याम गंगानगर श्रीगंगानगर से चार बार विधायक रहे हैं। राधेश्याम गंगानगर के जन्मदिन पर बुधवार को हुए आयोजन में भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी सहित शहर के प्रमुख लोग पहुंचे। राधेश्याम गंगानगर के पुत्र और राजस्थान प्रदेश पंजाबी महासभा की श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ इकाइयों के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र राजपाल और परिवार के सदस्यों ने राधेश्याम गंगानगर की स्मृति को चिरस्थाई बनाए रखने के लिए चौक बनाने संबंधी पत्र विधायक को साैंपा। बिहाणी ने चौक का निर्माण करवाने में सहयोग का विश्वास दिलाया। उन्होंने कहा कि वे सरकार से चौक निर्माण की अनुमति दिलवाने के लिए प्रयास करेंगे। परिवारजनों ने सूरतगढ़ रोड पर हनुमान मूर्ति वाले चौराहे को राधेश्याम चौक के रूप में विकसित करने की स्वीकृति मांगी है।
वीरेंद्र राजपाल और परिवार के अन्य सदस्यों ने इस संबंध में यूआईटी को पत्र दिया है। कांग्रेस सांसद कुलदीप इंदौरा को भी इस संबंध में पत्र भिजवाया गया है। राधेश्याम गंगानगर के जन्मदिन पर हुए आयोजन में पंजाबी भाषा अकादमी के पूर्व अध्यक्ष रवि सेतिया, ट्रेडर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष धर्मवीर डूडेजा, श्री अरोडवंश सनातन धर्म मंदिर (ट्रस्ट) के पूर्व अध्यक्ष रमेश मक्कड़, अजय नागपाल सोनू, कपिल असीजा, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और पंजाबी महासभा के उपाध्यक्ष अजय मेहता , वरिष्ठ अधिवक्ता ओम रावल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड सहित कई लोग शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *