प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़कागांव से कांग्रेस की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के आठ ठिकानों पर छापेमारी की। शुक्रवार को रांची और हजारीबाग में यह छापेमारी की गई। देर शाम तक ईडी की कार्रवाई जारी थी। ईडी सूत्रों के मुताबिक जमीन हड़पने, रंगदारी मांगने और बालू तस्करी आदि मामले में दर्ज केस के आधार पर छापेमारी की गई है। जांच एजेंसी की टीम ने सुबह 6:30 बजे एक साथ इन ठिकानों पर दबिश दी। छापेमारी में अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज के चार्टर्ड अकाउंटेंट बादल गोयल के ठिकाने से 15 लाख रुपए कैश मिले। इसके स्रोत के बारे में वे ईडी को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। बादल गोयल अंबा के पारिवारिक सदस्यों के भी सीए हैं। जीएसटी कंसल्टेंट के रूप में भी काम करते हैं। छापेमारी के दौरान जांच एजेंसी को जमीन और निवेश से जुड़े कई दस्तावेज मिले हैं। इसकी जांच की जा रही है। ईडी ने इसी मामले में 12 मार्च 2024 को भी अंबा प्रसाद, उनके पिता और सहयोगियों से जुड़े 17 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसमें 35 लाख रुपए कैश और जमीन की खरीद-बिक्री से संबंधित दस्तावेज मिले थे। -शेष पेज 9 पर कहां-कहां पड़े छापे हजारीबाग में अंबा प्रसाद, उनके पिता पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, भाई अंकित राज, अंकित के चार्टर्ड अकाउंटेंट बादल गोयल, मंटू सोनी, उनके सीए संजीत कुमार, पेट्रोल पंप के मालिक प्रेम सिंह, बालू कारोबारी मनोज दांगी व पंचम कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की गई। आरकेटीसी ट्रांसपोर्ट कंपनी के दफ्तर की भी तलाशी ली गई। रांची में संजीत कुमार के िकशोरगंज स्थित आवास पर भी जांच टीम ने दबिश दी। इन मामलों के आधार पर ईडी ने दर्ज की है इसीआईआर बड़कागांव थाने में दर्ज कांड संख्या 408/04 में योगेंद्र साव पर कोयला और फायर क्ले चोरी का आरोप है। इसमें वन अधिनियम के तहत 20 अप्रैल 2007 को इनके खिलाफ वारंट जारी हुआ था। बड़कागांव थाने में कांड संख्या 96/05 भी योगेंद्र साव के विरुद्ध दर्ज है। कोयला तस्करी का आरोप। गिद्दी थाने में दर्ज कांड संख्या 48/14 में झारखंड टाइगर ग्रुप से जुड़े मामले में केस दर्ज हुआ था। बड़कागांव थाने में कांड संख्या 167/2015 दर्ज किया गया था। यह ढेंगा गोलीकांड से संबंधित है। बड़कागांव थाने में कांड संख्या 228/16 दर्ज हुआ था। यह चिरूडीह कांड से संबंधित है। इसमें योगेंद्र साव को दस साल की सजा हुई थी। बड़कागांव थाने में कांड संख्या 135/2016 और उरीमारी थाने में कांड संख्या 76/2017 भी दर्ज है। बड़कागांव थाने में कांड संख्या 113/2021 में अंबा प्रसाद सहित 11 लोग नामजद आरोपी हैं। इनमें धोखाधड़ी का आरोप है। कटकमदाग थाने में कांड संख्या 217/2021 दर्ज हुआ था। इसमें अंबा प्रसाद सहित पांच के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई थी। जबरन चारदीवारी तुड़वाने व जेसीबी चलवाने का आरोप था। बालू व कोयले के अवैध कारोबारियों से संबंध का भी शक: जांच एजेंसी को शक है कि अंबा प्रसाद का बालू व कोयले के अवैध कारोबारियों से भी संबंध है। अंबा पर थाने से अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों को भगाने का आरोप है। इस संबंध में हजारीबाग थाने में केस दर्ज है। पिछली बार छापेमारी में अंबा के भाई अंकित के ठिकानों से बालू के कारोबार से जुड़े कागजात भी मिले थे। बड़कागांव में अंबा के समाधान भवन में ईडी की टीम। अंबा के भाई के सीए के घर से मिले 15 लाख रुपए कैश