पूर्व विधायक के घर हमला करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार:चाचा और भाइयों को भी पीटा था, लड़का, लड़की भागने के बाद किया था हमला

भरतपुर जिले बयाना विधानसभा सीट से बीजेपी से पूर्व विधायक रहे बच्चू बंसीवाल के घर पर हमला करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार लिया है। 4 महीने पहले करीब 60 लोगों ने पूर्व विधायक के घर पर हमला किया था। घटना में पूर्व विधायक के परिजन घायल हुए थे। 11 सितंबर को हुआ था हमला रुदावल थाना SHO नरेश शर्मा ने बताया कि 11 सितंबर को करीब 60 लोगों ने पूर्व विधायक बच्चू बंसीवाल के बसई गांव वाले मकान पर गांव के ही करीब 60 लोगों ने हमला किया था। घटना के दौरान पूर्व विधायक के छोटे भाई कमल सिंह घर पर थे। हमलावर जैसे ही घर आये उन्होंने गेट को खटखटाया। पूर्व विधायक की मां ने जैसे ही गेट को खोला तो, हमलावर घर में घुस गए। घर में घुसते ही कमल सिंह पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। साथ ही मकान में तोड़फोड़ की थी। पूर्व विधायक के भाई और चाचा को आई थी चोटें घटना में पूर्व विधायक के भाई कमल सिंह, चाचा चंपा लाल, चाचा का लड़का सुनील सहित 4 लोग घायल हुए। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कि, आज पुलिस ने चार आरोपियों लवकुश उर्फ भटकना, शंकर सिंह उर्फ सोनू, कृष्णा और रिक्षपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। लड़का लड़की भागने के बाद हुआ था विवाद दरअसल कुछ दिनों पहले गांव के एक लड़का और लड़की भाग गए थे। दोनों अलग-अलग जाति के थे। इसलिए एक समाज के लोग सोच रहे थे कि लड़का पूर्व विधायक के समाज का है इसलिए वह लड़के का साथ दे रहे हैं। जिसको लेकर पूर्व विधायक के घर पर हमला किया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *