पूर्व विधायक प्रभु लाल करसोल्या की पुण्यतिथि:भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, योगदान को किया याद

बूंदी के नैनवा में पूर्व विधायक स्वर्गीय प्रभु लाल करसोल्या की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह और कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सभी ने स्वर्गीय करसोल्या के योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पुष्पांजलि कार्यक्रम के बाद ग्राम पंचायत सभागार में एक कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कजोड़ प्रजापति ने स्वर्गीय प्रभु लाल करसोल्या (पूर्व विधायक, नैनवा) की जीवनी और उनके संघर्षमय जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। मौजूद लोगों ने करसोल्या के व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि वे हमेशा सच्ची और निष्ठापूर्वक राजनीति करते थे। उनकी इच्छा सभी को साथ लेकर काम करने की रहती थी। उन्होंने करवर क्षेत्र के साथ-साथ नैनवां और बूंदी जिले का भी नाम रोशन किया। वे भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के भी काफी करीब रहे थे। बैठक में पूर्व विधायक के दत्तक पुत्र और नैनवां के पूर्व प्रधान पदम नागर, वरिष्ठ भाजपा नेता शांति प्रकाश माथुर, रामचन्द्र झडोतिया और हरिओम सोनी भी शामिल थे। इन नेताओं ने स्वर्गीय करसोल्या के राजनीतिक जीवन की उपलब्धियों और उनके सिद्धांतों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। सरपंच/प्रशासक प्रतिनिधि नीरज नागर ने आगामी पंचायतराज चुनाव के संबंध में चर्चा की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव लड़ने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *