पूर्व विधायक राजा मान सिंह की 41वीं पुण्यतिथि मनाई:पूर्व मंत्री कृष्णेंद्र कौर दीपा ने डीग में शहीद स्थल पर दी श्रद्धांजलि

डीग में शनिवार को पूर्व विधायक राजा मान सिंह की 41वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कृष्णेंद्र कौर दीपा डीग पहुंचीं और श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का आयोजन डीग शहर की पुरानी अनाज मंडी स्थित राजा मानसिंह शहीद स्थल पर किया गया। पूर्व मंत्री कृष्णेंद्र कौर दीपा ने स्वर्गीय राजा मान सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पंडित पुनीत कुमार शांडिल्य के मार्गदर्शन में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न हुई। राजा मान सिंह सात बार निर्दलीय विधायक रहे थे। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम किया और सक्रिय भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम में काका रघुराज सिंह, विजय सिंह, कुंवर दीपराज सिंह, सतीश तमोलिया सहित कई गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने राजा मान सिंह के योगदान को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *