पूर्व विधायक शकुंतला साहू की मां का निधन:कसडोल में घर के बाड़ी में काम कर रही थी; करंट की चपेट में आने से मौत

कसडोल विधानसभा की पूर्व विधायक शकुंतला साहू की मां की करंट लगने से मौत हो गई। बुधवार सुबह उनकी मां लीला बाई साहू (65) अपने घर की बाड़ी में काम कर रही थीं। वहां लगे उपकरण के खुले तारों के संपर्क में आने से यह हादसा हुआ। शकुंतला साहू जब बाड़ी पहुंची, तो उनकी मां जमीन पर अचेत पड़ी थी। उनकी चीखें सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। लीला बाई को तुरंत पलारी अस्पताल ले जाया गया। डॉ. उमर ताज कुरैशी ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉ. कुरैशी के मुताबिक, लीला बाई के पैर गीले थे। नमी के कारण बिजली का झटका घातक साबित हुआ। अस्पताल में परिजनों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय नेता और गणमान्य लोग परिवार के साथ एकजुटता जताने पहुंचे। अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटा परिवार इस घटना ने ग्रामीण इलाकों में बिजली के खुले तारों से होने वाली घटनाओं पर चिंता बढ़ा दी है। लोगों ने प्रशासन से इस समस्या पर ध्यान देने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के सटीक कारण के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। परिवार अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *