पूर्व विधायक हरदयाल शर्मा की पुण्यतिथि को ले बैठक

चंदनकियारी | पुरुलिया रोड स्थित जेएलकेएम कार्यालय में एक बैठक हुआ। इसमें आगामी 5 मार्च को आहुत चास-चंदनकियारी पाड़ा के पूर्व विधायक स्व. हरदयाल शर्मा की पुण्यतिथि आयोजन करने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही डुमरी विधायक जयराम महतो के आगमन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्षता हरदयाल बाबू विकास मंच के अध्यक्ष भुखाली माहथा ने की। इस अवसर पर जेएलकेएम नेता अर्जुन रजवार उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि स्व. शर्मा ने क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों पर हमेशा सक्रिय भूमिका निभाई थी। उनकी पुण्यतिथि को श्रद्धापूर्वक और गरिमामय ढंग से मनाने की तैयारी की जा रही है। ताकि नई पीढ़ी को उनके कार्यों और संघर्षों से प्रेरणा मिल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *