पूर्व सांसद कड़िया मुंडा मेडिका में एडमिट:सांस लेने में तकलीफ होने के बाद इलाजरत, ग्रीन कोरिडोर बना कर खूंटी से लाया गया

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद पद्म विभूषण कड़िया मुंडा की तबीयत मंगलवार को अचानक बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज जारी है। वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। मेडिका अस्पताल की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हें डॉ विजय मिश्रा देख रहे हैं। पूर्व सांसद की तबीयत अब स्थिर बताई जा रही है। अस्पताल पहुंचते ही प्रारंभिक जांच की गई। जरूरत के हिसाब से इलाज किया गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल के कमरे में शिफ्ट कर दिया गया है। ग्रीन कॉरिडोर बना कर खूंटी से लाया गया जानकारी के मुताबिक पूर्व सांसद को खूंटी से रांची लाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। इसके लिए खूंटी और रांची जिले की पुलिस ने विशेष काम किया। बताया गया कि लगभग 35 से 40 मिनट में उन्हें खूंटी से रांची स्थित मेडिका अस्पताल लाया गया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस को विशेष निर्देश दिए गए थे, ताकि उन्हें बिना किसी रुकावट के समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सके। दो साल पहले भी हुए थे बीमार 88 वर्षीय कड़िया मुंडा की तबीयत पिछले दो वर्षों में कई बार बिगड़ चुकी है। दो साल पहले उन्हें न्यूमोनिया के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद जनवरी 2025 में भी उनकी तबीयत खराब हुई थी, जब ब्लड शुगर लेवल गिरने और बेचैनी की शिकायत पर उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा था। उस समय भी मेडिका अस्पताल में इलाज के बाद उनकी तबीयत में सुधार हुआ था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *