पूर्व सैनिक जसवंत सिंह हत्याकांड: 4 लोगों पर केस

पंडोरी तरनतारन | पट्टी के गांव दुबली में शनिवार सुबह पूर्व सैनिक और आढ़ती जसवंत सिंह की अज्ञात व्यक्ति ने दुकान गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। जसवंत सिंह कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हरमिंदर सिंह गिल का बहुत करीबी था। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 4 आरोपियों को नामजद किया है जिनकी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस संबंधी थाना सदर पट्टी के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरचरन सिंह ने बताया कि रंजीत सिंह, उसका भाई निशान सिंह, गुरदियाल सिंह और गुरविंदर सिंह निवासी तूत ने साजिश के तहत यह कत्ल किया है। इन्होंने पहले जसवंत सिंह की रेकी करवाई थी और जसवंत सिंह को पहले भी मारने की कोशिश की गई थी लेकिन नाकाम रहे। इसके बाद तकनीकी व ह्यूमन इंटेलीजेंसी के माध्यम से इन चारों को नामजद किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *