पूर्व AAP जिला प्रधान दीदरेवाला अकाली दल में:मोगा में 23 को साथियों सहित होंगे शामिल, लैंड पुलिंग नीति विरोध में छोड़ी थी पार्टी

मोगा जिले में शिरोमणि अकाली दल को 23 फरवरी को एक महत्वपूर्ण राजनीतिक बढ़त मिलने वाली है। आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व जिला प्रधान और जिला योजना बोर्ड के पूर्व चेयरमैन हरमनजीत सिंह दीदरेवाला अपने समर्थकों के साथ अकाली दल में शामिल होंगे। यह घटनाक्रम चुनावी वर्ष के दौरान हो रहा है। अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पहले भी दीदरेवाला के विधानसभा क्षेत्र निहाल सिंह वाला से कई नेताओं को पार्टी में शामिल कर चुके हैं। इनमें पूर्व विधायक बीबी राजविंदर कौर भागीके और पूर्व चेयरमैन हरभुपिंदर सिंह लाडी बुट्टर शामिल हैं। इन नेताओं के शामिल होने से क्षेत्र में अकाली दल की स्थिति मजबूत हुई है। पिछले कुछ दिनों से दीदरेवाला के अकाली दल में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। उनके जिला प्रधानी में पार्टी ने जीती थी सभी सीटें
दीदरेवाला ने 2018 में गांव दीदरेवाला के सरपंच से सार्वजनिक सेवा की शुरुआत की। वे आम आदमी पार्टी से जुड़े और 2020 में जिला प्रधान बने। उनके कार्यकाल में 2022 के विधानसभा चुनावों में पार्टी ने जिले की सभी सीटें जीतीं। उन्हें जिला योजना बोर्ड का चेयरमैन भी बनाया गया। लैंडपुलिंग नीति के विरोध में दिया था ​इस्तीफा
जब पंजाब सरकार द्वारा लैंड पूलिंग नीति लाई गई और मोगा जिले के पांच गांवों की जमीन अधिग्रहित करने की योजना बनाई गई, तब विरोध में जिला योजना बोर्ड की चेयरमैनशिप से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। उनका कहना था कि वे किसान के बेटे हैं और किसानों के हित किसी भी पद से बड़ा है। बाद में पार्टी ने उन्हें निलंबित भी कर दिया।
कई महीनों की चुप्पी के बाद सक्रिए हुए
कुछ महीनों की राजनीतिक ‘चुप्पी’ के बाद भी लोगों से जुड़े रहे। कई राजनीतिक दलों ने उन्हें अपने साथ जोड़ने की कोशिश की, लेकिन अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने इस जुझारू नेता को पार्टी में शामिल कर एक अहम राजनीतिक बढ़त हासिल की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *