छत्तीसगढ़ के पूर्व लोक सेवा आयोग अध्यक्ष केआर पिस्दा का गुरुवार को निधन हो गया। वे राज्य प्रशासनिक सेवा से आईएएस में प्रमोट होकर आए थे और 2004 बैच के आईएएस अधिकारी थे। केआर पिस्दा ने दंतेवाड़ा और कांकेर समेत कई जिलों में कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दी थी। साथ ही वे लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक और राजस्व, स्कूल शिक्षा जैसे विभागों में सचिव के पदों पर कार्यरत रहे। मुख्यमंत्री साय ने जताया शोक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केआर पिस्दा के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि पिस्दा एक कुशल प्रशासक, कर्तव्यनिष्ठ, मिलनसार और लोकप्रिय अधिकारी थे। प्रशासनिक सेवाओं में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। पिस्दा को राज्य सरकार ने सेवानिवृत्ति से पहले ही अनिवार्य स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति देते हुए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया था। वे इस पद पर तीन वर्षों तक रहे। पारंपरिक रीति-रिवाजों से हुआ अंतिम संस्कार उनके निधन से प्रशासनिक, शैक्षणिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है। पूर्व अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की। उनका अंतिम संस्कार बालोद जिले स्थित उनके गृहग्राम किल्लेकोड़ा में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया।


