पेंटिंग और स्लोगन से युवाओं ने कैंसर के लक्षणों व बचाव के प्रति जागरूक किया

जालंधर| दयानंद आयुर्वेदिक कॉलेज में कैंसर जागरूकता के लिए अभियान चलाया गया। जिसमें 135 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम प्रिंसिपल डॉ. चंदर शेखर शर्मा के दिशा-निर्देशों पर हमसफर यूथ क्लब, रेड रिबन यूथ क्लब और माई भारत जालंधर के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया। इस दौरान पेंटिंग और स्लोगन लेखन जैसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं ने कैंसर के लक्षणों और इसके बचाव के प्रति अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा करते हुए प्रिंसिपल ने बताया कि विभिन्न श्रेणियों में अंकुर, वाणी, मोहित, नितिका, यशिका, तनवीर, आर्यन, सिमरन, रूहानी और दुति ने शानदार प्रदर्शन किया। ग्रुप कैटेगरी में हिमानी, मानसी, प्रेरणा, प्रणव, सुगंधी, एकल, अनमोल, प्रीत कौर और राची जोरा की टीम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि निधि दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं, एकमदीप सिंह, सुकृति दत्ता, नंदिनी कौशल और अन्य कई विद्यार्थियों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर हमसफर यूथ क्लब के अध्यक्ष रोहित भाटिया और पूनम ने स्पष्ट किया कि इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से समाज को कैंसर के प्रति जागरूक करना है। माई भारत जालंधर के प्रतिनिधियों, कुलविंदर कुमार और गौरव कुमार ने भी संदेश दिया कि कैंसर जैसी भयानक बीमारी से बचाव का एकमात्र रास्ता सावधानी, परहेज और समय पर जागरूकता ही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *