पेंड्रारोड-गेवरा रोड रेलवेलाइन का काम ठप:भुगतान विवादों में उलझा प्रोजेक्ट, ठेकेदार अनिश्चितकालीन अनशन पर

पेंड्रारोड-गेवरा रोड रेलवे लाइन का निर्माण कार्य भुगतान विवादों के कारण पूरी तरह ठप हो गया है। यह परियोजना, जिसे 2024 तक पूरा होना था, अब और पिछड़ गई है। इरकॉन कंपनी की देखरेख में बन रही इस रेल लाइन का काम आज सारबहरा में निर्माण स्थल पर रोक दिया गया। पेटी कॉन्ट्रैक्टरों और मजदूरों ने काम रोककर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है। आंदोलनकारी ठेकेदारों का आरोप है कि उन्हें लंबे समय से भुगतान नहीं मिला है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। ठेकेदारों के अनुसार, उन्हें करोड़ों रुपए का भुगतान बकाया है। वहीं, मजदूरों को पिछले दो साल से मजदूरी नहीं मिली है। भुगतान में देरी के आरोप ठेकेदार एसएस सिद्धू ने इस संबंध में अपनी बात रखी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *