पेंड्रा में टैंकर-मोपेड की टक्कर..महिला समेत 3 की मौत:मोपेड पर सवार 4 को रॉन्ग साइड से आ रही टैंकर ने रौंदा,सड़क पर बिखरी लाश

छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में पटियाला हाउस के पास बिलासपुर रोड पर रॉन्ग साइड से आ रही टैंकर ने मोपेड को टक्कर मार दी। इस हादसे में मोपेड पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पेंड्रा के एसपी बंगले के सामने भी एक सड़क हादसा हुआ था। जिसमें तेज रफ्तार पिकअप ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। इसमें पेंड्रा के युवा व्यवसायी अंकित अग्रवाल की मौत हो गई थी। जबकि उनकी पत्नी हिमानी अग्रवाल का अस्पताल में इलाज जारी है। दरअसल, ये हादसा पेंड्रा बिलासपुर रोड पर पटियाला हाउस के पास मेन रोड की है। जहां एक मोपेड पर सवार दो महिला और दो पुरुष पेंड्रा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार पेट्रोल लोडेड टैंकर से मोपेड की टक्कर हो गई। हादसे के बाद सड़क पर बिखरी युवकों की लाश तेज रफ्तार टैंकर ने मोपेड को इतनी जोर से टक्कर मारी कि हादसे के बाद मोपेड पर सवार दोनों महिला और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने पेंड्रा थाना को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक कोलबीरा और सोनबचरवार गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस हिरासत में टैंकर चालक पेंड्रा थाना के टीआई जी पी बंजारे ने बताया कि बसंतपुर रोड पर टैंकर और मोपेड की टक्कर की सूचना मिली है। मोपेड पर चार लोग सवार थे। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही है। चार दिन पहले भी हुआ था हादसा इससे चार दिन पहले भी पेंड्रा में एक सड़क हादसा हुआ था। तेज रफ्तार पिकअप ने युवा व्यवसायी अंकित अग्रवाल की बाइक को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में अंकित की मौत हो गई थी। उनकी पत्नी हिमानी अग्रवाल का इलाज जारी है। लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर लोगों में आक्रोश है। सोशल मीडिया पर लोग जिले की खराब यातायात व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। यातायात प्रभारी को हटाने की मांग भी की जा रही है। …………………………………………………….. इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 2 की मौत,1 घायल:जशपुर NH 43 पर हादसा, शादी समारोह में जा रहा था परिवार; बच्ची गंभीर जशपुर जिले के पत्थलगांव में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई है। जिसका इलाज जारी है। पत्थलगांव थाना क्षेत्र का मामला है। NH-43 पर हड्डी गोदाम के पास की घटना है। तीनों एक ही परिवार के सदस्य थे। वे पत्थलगांव से कांसाबेल शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *