पेंड्रा में प्रेमी-जोड़े ने किया सुसाइड:गर्लफ्रेंड ने घर में फांसी लगाई, बॉयफ्रेंड ने फंदे से उतारा, फिर खुद पेड़ पर चढ़कर लगा ली फांसी

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवारी जिले में शादी में देरी होने की वजह से प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गर्लफ्रेंड ने घर में फांसी लगाई, तो उसे फंदे से नीचे उतारा, फिर खुद बॉयफ्रेंड फांसी पर झूल गया। दोनों लिन-इन-रिलेशनशिप में रह रहे थे। घटना पेंड्रा थाना क्षेत्र के पनकोटा गांव की है। पुलिस के अनुसार, लड़के की उम्र 18 साल थी। कम उम्र होने के कारण परिजन शादी के लिए कुछ समय रुकने की बात कह रहे थे। जिससे नाराज होकर पहले युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रेमिका को फंदे से उतारा, फिर खुद फांसी पर झूल गया युवती के फांसी लगाने की जानकारी मिलते ही युवक ने उसे फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद उसने भी घर के पास नीलगिरी के एक प्लॉट में करीब 15 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़कर फांसी लगा ली। इस तरह दोनों के प्रेम का अंत हो गया। परिजनों की सहमति से लिन-इन में रहते थे बताया जा रहा है कि, परिजनों की सहमति से लड़का और लड़की गांव में एक ही घर में लिन-इन-रिलेशनशिप में रहते थे। इसके बावजूद दोनों ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना की सूचना मिलते ही पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *