पेंड्रा में बुलेट बाइक ने 2 महिलाओं को कुचला:घर के बाहर टहल रहे थे ननंद-भाभी, पैर की हड्डियां टूटी; आरोपी फरार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में एक बुलेट बाइक सवार युवक ने 2 महिलाओं को कुचल दिया। दोनों रिश्ते में ननंद भाभी है। स्वाति शर्मा दिल्ली की रहने वाली है। ग्राम सकोला में अपने मायके आई हुई थी। मंगलवार को घर से बाहर दोनों टहल रहे थे। तभी प्रिंस शर्मा ने तेज रफ्तार बुलेट से उन्हें टक्कर मार दी। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है। हादसे में स्वाति शर्मा के पैर की दो हड्डियां टूट गईं और सर पर चोट आई। सपना शर्मा की रीढ़ की हड्डी, कमर और सिर में गंभीर चोट लगी। घटना के बाद आरोपी प्रिंस शर्मा अपनी बुलेट बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। इलाज के लिए बिलासपुर रेफर घटना कोटमी चौकी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं को इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने प्रिंस शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रैक्टर ने प्रधान पाठक को कुचला वहीं, जिले में दो दिन पहले लोहारी के चलचली मोड़ के पास एक प्रधान पाठक को ट्रैक्टर ने कुचल दिया था। जिससे उनकी मौत हो गई। मरवाही एसडीओपी दीपक मिश्रा ने घटना की जानकारी दी। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटना स्थल का निरीक्षण किया। साइन बोर्ड और स्टॉपर लगाए जा रहे मरवाही एसडीएम प्रफुल्ल रजक ने पीडब्ल्यूडी के ठेकेदारों को मौके पर बुलाया। दुर्घटना स्थल पर स्पीड ब्रेकर बनाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही साइन बोर्ड और स्टॉपर भी लगाए जा रहे हैं।पुलिस ने ट्रैक्टर चालक और मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। धारा बीएनएस 105-106 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *