बिलासपुर डिवीजन के पेंड्रा रोड में लोको पायलट और रनिंग स्टाफ ने अपनी मांगों को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने आज (शुक्रवार) तक 36 घंटे बिना कुछ खाए पीए ट्रेनों का संचालन किया। पेंड्रा रोड लॉबी के करीब 250 कर्मचारी इस भूख हड़ताल में शामिल हैं। AILRSA (ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन) के शाखा अध्यक्ष संजीव कुमार के मुताबिक, रेलवे प्रशासन लंबे समय से उनकी जायज मांगों की अनदेखी कर रहा है। कर्मचारियों की प्रमुख मांगें हैं: 12 से 15 घंटे काम का लोड कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें 12 से 15 घंटे काम करना पड़ता है। प्रशासनिक दबाव में ड्यूटी को दो भागों में दिखाया जा रहा है। जनवरी 2024 से अन्य केंद्रीय कर्मचारियों के TA में वृद्धि हुई, लेकिन रनिंग स्टाफ के किलोमीटर अलाउंस में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। लोको पायलट अनिल वर्मा ने बताया कि अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो इस प्रदर्शन को आगे बढ़ाया जायेगा। कर्मचारी ड्यूटी के बाद प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं और ट्रेन सेवाएं प्रभावित न हों, इसका विशेष ध्यान रख रहे हैं। 8 घंटे ड्यूटी की मांग सूरज सिंह AILESA शाखा सचिव ने बताया कि अधिक घंटे तक कार्य करने से शारीरिक व मानसिक थकान होने से रेलवे की संरक्षा प्रभावित होती है। अतः लोको पायलट को 8 घंटे ड्यूटी कराया जाये।


