प्रतापपुर | छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा प्रतापपुर ने सम्मान समारोह का आयोजन संस्कृतिक भवन में किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग ने बीपी शुगर सहित कई बीमारियों का जांच किया। वहीं नेत्र बाधित की अलग-अलग जांच की गई। इसमें अधिकारी व पेंशनर्स लाभान्वित हुए। कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों पर्याप्त मात्रा में दवा भी वितरण किया गया। स्टेट बैंक प्रतापपुर ने पेंशनरों को शॉल और श्रीफल व पुष्पमाला पहनकर सम्मान किया। कार्यक्रम के आयोजन में सचिव जेपी गुप्ता, अध्यक्ष गोविंद प्रसाद नामदेव, शैलेंद्र सिंह, चंद्रमा प्रसाद यादव, चंद्रशेखर सिंह, बलराम मेहता सहित स्थानीय शासकीय पेंशनरधारी सेवा निवृत बुजुर्ग मौजूद रहे।


