अंबिकापुर | सरगुजा संभाग के पेंशनरों और किसानों ने शुक्रवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टोरेट स्थित एसबीआई शाखा के बाहर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया। यह कार्यक्रम यूनाइटेड फोरम ऑफ ट्रेड यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। धरने में प्रदर्शनकारियों ने वर्ष 2025 के प्रस्तावित विधेयकों में पेंशनर विरोधी अंश हटाने, कोविड पूर्व रेल किराया रियायत बहाल करने और आठवें वेतन आयोग में पेंशन सुधार शामिल करने की मांग की। साथ ही उन्होंने श्रम संहिता को निरस्त कर पुराना श्रम कानून लागू करने, स्वामीनाथन समिति की सिफारिशों के अनुरूप न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने, किसानों की कर्ज माफी की मांग उठाई।


