भास्कर न्यूज | गढ़वा झारखंड पेंशनर्स कल्याण समाज गढ़वा की बैठक आयोजित की गई। समाज के अध्यक्ष के के यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में उपस्थित सभी पेंशनरों का संगठन के द्वारा पहचान पत्र बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावे पेंशन रूपांतरण पर सरकार द्वारा 15 वर्ष की कटौती पर तत्काल रोक लगाने हेतु सरकार से अनुरोध करने या उच्च न्यायालय में मुकदमा दायर करने का प्रस्ताव पारित किया गया। मौके पर वर्तमान वर्ष को विदाई देते हुए नए वर्ष के आगमन पर सभी पेंशनरों को संगठन की ओर से शुभकामनाएं दिया गया। वहीं पांच जनवरी को जरूरतमंद के बीच कंबल वितरण करने का निर्णय लिया गया। बैठक में विगत बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि की गई। वहीं कोषाध्यक्ष द्वारा आय व्यय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष के के यादव ने कहा कि 31 दिसंबर तक सभी पेंशनर आईटीआर फाइल कर दें। वहीं पैन से आधार को सीडिंग करा लें। उन्होंने कहा कि आयकर विभाग द्वारा वैसे पेंशनरों का जो आईटीआर फाइल नहीं करते हैं। वहीं अपना-अपना आधार को पेन से नहीं जोड़े हैं। उनका प्रति माह आयकर की कटौती की जा रही है।ऐसी स्थिति में आप शीघ्र अपने आधार को दुरुस्त कर पैन से जुड़वाने के बाद अपने संबंधित बैंक को सूचित करें। इस अवसर पर रामाधार ठाकुर, बृजनंदन प्रसाद, परशुराम मेहता, श्रवण कुमार, अमरनाथ गुप्ता, सुरेंद्रनाथ चौबे, गोपाल राम, संरक्षक सीताराम चौबे आदि उपस्थित थे। बैठक के अंत में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन को लेकर शोक सभा का आयोजन किया गया।


