पेंसिल चोरी के शक में यूकेजी छात्र को पीटा:सिंगरौली में स्कूल टीचर की शिकायत करने परिजन थाने पहुंचे, बच्चे का मेडिकल कराया

सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में यूकेजी में पढ़ने वाले 6 साल के छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पेंसिल चोरी के शक में एक शिक्षक ने बच्चे की पिटाई कर दी, जिससे उसके गाल पर चोट आई है। गुरुवार शाम को परिजन ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है। जानकारी के अनुसार, आरएसपी पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले इस बच्चे पर उसकी ही क्लास के एक छात्र ने पेंसिल चोरी का आरोप लगाया था। इसके बाद शिक्षक ने बच्चे के बैग की तलाशी ली, जिसमें पेंसिल मिल गई। आरोप है कि इसके बाद शिक्षक ने बच्चे को शारीरिक दंड दिया। घर पहुंचने पर जब बच्चे ने रोते हुए चोट के निशान दिखाए, तब यह पूरा मामला खुला। थाने पहुंचा मामला और पुलिस की जांच नाराज परिजन बच्चे को लेकर चितरंगी थाना पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी सुदेश तिवारी ने बताया कि पेंसिल चोरी की बात को लेकर शिक्षक पर सजा देने का आरोप लगा है। पुलिस ने बच्चे का मेडिकल कराया है और मामले की बारीकी से जांच कर रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि परिजन फिलहाल शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज नहीं कराना चाह रहे हैं, फिर भी कानूनन जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *