जालोर के सांचौर में एक ही रात में दो दुकानों के ताले तोड़ने वाले चोर को पुलिस ने डिटेन कर लिया है। सांचौर थाना इलाके के मेहता मार्केट में सोमवार सुबह 4 बजे आरोपी ने दो दुकानों के ताले तोड़े थे। इलेक्ट्रॉनिक्स की एक दुकान में घुसकर उसने पेचकस से गल्ला तोड़ा और 50 हजार रुपए चुरा लिए। वारदात के बाद भागते वक्त एक दुकानदार ने उसे टोका तो वह बहाना कर निकल गया था। जानकारी के अनुसार चोर ने मेहता मार्केट में ही 10 दुकानों के ताले तोड़ने की कोशिश की थी। सांचौर थाना अधिकारी नेमाराम चौधरी ने बताया-सुबह 7:30 बजे सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के मेहता मार्केट में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में चोरी हुई है। इस पर टीम मौके पर पहुंची। 4 तस्वीरों में देखिए पूरा मामला… दूसरी दुकानों में भी चोरी की कोशिश
पुलिस ने जब सीसीटीवी खंगाले तो इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में सुबह 4 बजे एक युवक अंदर घुसा औऱ पेचकस की मदद से गल्ले का ताला तोड़कर उसमें रखी 50 हजार रुपए की नगदी और अन्य सामान चुरा लिया। इसके बाद चोर ने कई दुकानों के ताले तोड़ने की कोशिश की मगर वह सफल नहीं हो सका। पुलिस ने बताया-चोर सुबह 7 बजे जब बाजार से निकला तो सफाई कर रहे एक दुकानदार ने उसे रोककर वहां घूमने का कारण पूछा। मगर वह बहाने बनाकर वहां से निकल गया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया
थाना अधिकारी ने बताया-मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर चोरी का सामान बरामद कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने दो दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जबकि करीब दस अन्य दुकानों के ताले तोड़ने का प्रयास भी किया था, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। व्यापारियों ने की गश्त बढाने की मांग
चोरी की इस घटना के बाद सुबह मेहता मार्केट में समस्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरीश पुरोहित ‘सीलू’ के नेतृत्व में व्यापारी एकत्रित हुए। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए नाराजगी व्यक्त की। व्यापारियों का कहना था कि शहर में पुलिस की कमजोर गश्त के कारण चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं। … यह भी पढ़ें सिर पर चुन्नी बांधकर ज्वैलरी शॉप में घुसे चोर,VIDEO:दुकान का शटर तोड़कर लाखों का सोना-चांदी लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के मदनपुरी इलाके में एक ज्वैलरी की दुकान में चोरी हुई। चोरों ने दुकान की शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसे, फिर लाखों रुपए के गहने चुरा लिए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। (पढ़ें पूरी खबर)


