पेट्रोप पंप पर मचाया उत्पात, पत्थर बरसाए:अहमदाबाद नेशनल हाइवे की घटना, पंप मालिक को मारा, बेटे पर हमले की कोशिश

उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाइवे-48 पर बोलेरो सवार एक युवक ने जमकर उत्पात मचाया और पंप पर तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। मौके पर उसने पंप मालिक के बेटे पर हमला करने की भी कोशिश की। इसका सीसीटीवी फुटेज देखा गया तो उसमें युवक पेट्रोल पंप पर पत्थर फेंक रहा था। बोलेरो में दो युवक आए थे जिसमें से एक ने पहले मालिक के साथ मारपीट भी की थी। उदयपुर जिले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में रायना स्थित एलएनआर एचपी फ्यूलिंग पंप पर बुधवार शाम बोलेरो सवार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। पंप पर तोड़फोड़ कर काफी नुकसान पहुंचाया। सीसीटीवी फुटेज सामने आए जिसमें युवक वहां पर उत्पात मचा रहे थे। पंप मालिक राजेश कोठारी ने बताया कि शाम करीब 6 बजे दो युवक बोलेरो गाड़ी में आए और 500 रुपये का डीजल भरवाया। भुगतान के दौरान वे स्टाफ से बहस करने लगे और मारपीट पर उतर आए और स्टाफ एवं स्वयं के साथ मारपीट की। इसके बाद वे वापस आने की धमकी देकर बिना पैसे दिए चले गए। करीब एक घंटे बाद उनमें से एक युवक दोबारा पंप पर पहुंचा और वहां खड़ी गाड़ियों, मशीनों और केबिन पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस दौरान उसने पंप मालिक के बेटे प्रथम पर भी हमला करने की कोशिश की। पत्थरबाजी में पेट्रोल पंप की तीन मशीनों की डिस्प्ले, एक मशीन की पीसी और केबिन के कांच टूट गए और काफी नुकसान हुआ। घटना की सूचना मिलने पर ऋषभदेव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पंप मालिक की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इनपुट : शुभम जैन, ऋषभदेव

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *