पेट्रोल पंप में कार सवारों का हंगामा, चार गिरफ्तार:सूरजपुर में सन-रूफ खोलकर बजाया गाना, पुलिस ने तीन कारें की जब्त

सूरजपुर के भैयाथान क्षेत्र में बीती रात खाड़ापारा पेट्रोल पंप में कार सवारों ने हंगामा किया और कर्मचारियांे से मारपीट की। पुलिस ने सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीन कारें भी जब्त की गई हैं। युवक एक सप्ताह पूर्व भी पेट्रोल पंप में शराब पीकर पहुंचे थे और सन-रूफ खोलकर गाना बजाते हुए हंगामाा किया था। इस मामले में अलग से एफआईआर दर्ज की गई है। मामला भैयाथान थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 28 फरवरी की रात भैयाथान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग कल्याण पेट्रोल पंप ग्राम खाड़ापारा में शराब पीकर उत्पात मचाते हुए पेट्रोल पंप कर्मचारियों से मारपीट की।सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौैके पर पहुंची। पुलिस ने शराब पीकर उत्पात मचाते हुए निर्मल जायसवाल (29 वर्ष), प्रीतम दुबे (35 वर्ष) एवं सूरज सिंह (29 वर्ष) तीनों निवासी ग्राम बड़सरा को पकड़ा। पुलिस ने तीनों का मुलाहिजा कराया एवं तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवकों का एक अन्य साथी अजय चक्रधारी (32 वर्ष) भी अपनी कार से पेट्रोल पंप पहुंचा था। उसने पकड़े गए तीन युवकों के साथ पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के साथ मारपीट की और हंगामा किया। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पहले भी किया था हंगामाा, पुलिस ने दर्ज की FIR
कल्याण पेट्रोल पंप के कर्मचारी रिंकू राजवाड़े ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि अजय चक्रधारी के द्वारा 22 फरवरी को को भी पेट्रोल पंप में तेजी से अपनी कर लाकर कार के दरवाजे खोलकर और कार के सन-रूफ से निकलकर में गाना चला कर हंगामा किया गया था। रिपोर्ट पर अजय चक्रधारी एवं उसके अन्य साथी के विरुद्ध धारा 281, 296, 3(5) BNSव एमवी एक्ट की धारा 184, 201 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस ने युवकों द्वारा उपयोग में लाई गई 3 कारों को जब्त किया गया है। सूरजपुर एसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने बताया कि सभी थानों की पुलिस को कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *