अंबिकापुर | शहर के खरसिया नाका स्थित पेट्रोल पंप के पास से एक युवक की बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने बताया कि केदारपुर निवासी संजय साहू रघुनाथपुर में कपड़े की दुकान चलाते हैं। रोजाना रघुनाथपुर आना-जाना करते हैं। गुरुवार की सुबह उन्होंने बाइक क्रमांक सीजी 15 सीबी 8545 को खरसिया नाका स्थित एक पेट्रोल पंप परिसर में खड़ा किया था। इसके बाद वह दुकान के लिए रघुनाथपुर चले गए। रात करीब 9:30 बजे जब दुकान बंद कर लौटे तो देखा कि बाइक वहां नहीं थी। आसपास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। प्रार्थी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।


