पेट्रोल पंप से 4.80 लाख की चोरी का खुलासा:चोर के घर से रुपए और सीसीटीवी डीवीआर बरामद, न्यायिक हिरासत में भेजा

रामगढ़ जिले के पतरातू में जनक ऑटो सर्विस पेट्रोल पंप से हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र साव को गिरफ्तार किया है। जितेंद्र शाह कॉलोनी पतरातू का रहने वाला है। घटना 9 मई 2025 की रात की है। चोर ने पेट्रोल पंप का ताला तोड़कर 4 लाख 80 हजार रुपए और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर मशीन चुरा लिया था। पेट्रोल पंप के संचालक सुशील कुमार उदयपुरी की शिकायत पर पतरातू थाने में मामला दर्ज किया गया। चार लाख एक सौ नब्बे रुपए बरामद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर जितेंद्र साव को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से चार लाख एक सौ नब्बे रुपए बरामद किए गए। साथ ही चोरी किया गया सीसीटीवी डीवीआर और पावर सप्लायर भी मिला। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *