पेड़ों की अवैध कटाई के खिलाफ वातावरण प्रेमियों का प्रदर्शन

भास्कर न्यूज| जालंधर वीरवार को वातावरण प्रेमियों ने शहर के पेड़ों का बचाने का संदेश दिया। मॉडल टाउन और जीटीबी नगर में पेड़ों की अवैध कटाई का विरोध किया। इस मौके पर डॉ. नवनीत भुल्लर ने कहा कि शहरी जंगल न केवल गर्मी कम करते हैं, बल्कि डिप्रेशन और दिल की बीमारियों से भी बचाते हैं। पेड़ों को काटना सीधे तौर पर पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी को न्योता देना है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के प्रस्तावित ट्री प्रोटेक्शन एक्ट 2025 के ड्राफ्ट को बेअसर बताया। उन्होंने कहा कि महज 10 हजार रुपये का जुर्माना नाकाफी है। टास्क फोर्स ने मांग की है कि पेड़ काटने वालों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट और जेल की सजा होनी चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *