पेड़ काटा, कार्रवाई न होने पर लोगों में रोष

जालंधर | नूरमहल में बीते दिनों बरगद व पीपल का पेड़ काटा गया था। पुलिस को दी कंप्लेंट में राजबहादुर संधीर ने कहा था कि मोहल्ला संत नगर में प्राचीन शिव मंदिर, तपस्वी ठाकुर द्वारा में लगे 200 साल पुराने पेड़ों को 3 मार्च को मंदिर में रह रहे केयरटेकर पंडित कमल कुमार पुत्र राम किशन, सीपा पुत्र कमल कुमार ने कटवा दिया। 4 मार्च को पुलिस को शिकायत दी गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पंजाब, डीसी जालंधर को भी दी गई है। निराश लोगों ने आरोपी को पकड़ने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *