पेड़ से गिरे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

गुमला|गुमला जिले के रायडीह प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सुरसांग पंचायत के पानंदन टोली निवासी 54 वर्षीय रूजू राम की पेड़ से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार रूजू राम सुबह बकरी चराने के लिए निकले थे। इसी दौरान वह बकरी के लिए चारा काटने के लिए एक पेड़ पर चढ़ गए। बताया जा रहा है कि डाल काटने के क्रम में उनका संतुलन बिगड़ गया और वह अचानक नीचे गिर पड़े। गिरने से उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायडीह पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *