पेयजल के मुद्दे पर चर्चा नहीं होने से जिप सदस्यों ने जताई नाराजगी, मात्र 3 घंटे चली बोर्ड बैठक

सिटी रिपोर्टर|धनबाद जिला परिषद बोर्ड की मंगलवार को हुई बैठक हंगामेदार रही। सभी सदस्यों को अपनी बात रखने का मौका नहीं मिलने और बैठक के दौरान ही उप विकास आयुक्त के बैठक छोड़ चले जाने के कारण सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त की और कहा कि जब सदस्यों की बात सुननी ही नहीं थी तो बोर्ड की बैठक क्यों बुलाई गई। बैठक में अधिकांश सदस्यों की नाराजगी पेयजल को लेकर थी। उनका कहना था की गर्मी आने वाली है और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को ठीक करने को लेकर एक भी एजेंटा तक नहीं रखा गया है। यहीं नहीं जो सदस्य इस मुद्दे को रखना चाहते थे, उन्हहें बोलने का मौका तक नहीं दिया गया। जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह की अध्यक्षता में हुई यह बैठक मात्र 3 घंटे में ही समाप्त हो गई। बैठक में विधायक राज सिन्हा, जिला परिषद उपाध्यक्ष सरिता देवी, उप विकास आयुक्त सन्नी राज और जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी समेत अन्य मौजूद थे। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुँचे, यही जिला परिषद की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने कहा कि जिला परिषद की वेबसाइट बनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है। वेबसाइट पर जिला परिषद से जुड़ी हर जानकारी आम लोगों के लिए उपलब्ध रहेगी। जिला परिषद के निरीक्षण भवन की मरम्मत एवं जीर्णोद्दार न्यू टाउन हॉल की मरम्मत एवं जीर्णोद्धार करने का निर्णय। न्यू टाउन हॉल के बगल में मिनी टाउन हॉल का निर्माण। जिला परिषद के भवनों का किराए पर देने पर विचार। सभी प्रखंडों में हर घर नल जल योजना का लाभ देना। जिला परिषद की वेबसाइट निर्माण की स्वीकृति प्रदान। सभी सरकारी तालाबों की साफ-सफाई करने का निर्णय।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *