पैतृक गांव काठूवास में हुआ नेता प्रतिपक्ष जूली की मां का अंतिम संस्कार

काठूवास/मांढ़ण (अलवर)| नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी 91 वर्षीय चलती देवी का शुक्रवार रात को जयपुर में निधन हो गया था। शनिवार को पैतृक ग्राम काठूवास में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेस-भाजपा के बड़े नेता अंतिम संस्कार में शामिल हुए व परिजनों को ढाढस बंधाया। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेन्द्र सिंह, वन मंत्री संजय शर्मा, वैभव गहलोत, विधायक दीपचंद खैरिया, विधायक ललित यादव, कुलदीप धनखड़, सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। दोनों पुत्रों व पोतों ने दी मुखाग्नि: मृतका चलती देवी को अंत्येष्टि स्थल पर दोनों पुत्र टीकाराम जूली, मुकेश जूली व दोनों पोतों ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में हरियाणा के लोग भी शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *