बालाघाट। जिले के लालबर्रा थाना क्षेत्र के गारापुरी निवासी 50 वर्षीय उदेलाल पिता स्व. दमचा नारबोदे की सड़क हादसे में मौत हो गई। जिले के रजेगांव और नेवरगांव के बीच पैदल जा रहे उदेलाल को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने शव को एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय भिजवाया। जब तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने मृतक उदेलाल के फोटो को व्हाट्सअप पर डाली। जिसके बाद व्हाट्सअप से पंचायत सरपंच को इसकी जानकारी मिली और उसने उसके पुत्र जितेन्द को जानकारी दी। चूंकि घटना रविवार की देरशाम की होने और रात्रि हो जाने के कारण, इसका पीएम नहीं हो सका था। वहीं सोमवार को परिजनों को व्हाट्सअप में देखकर सरपंच ने उदेलाल की मौत की सूचना दी। जिसके बाद दोपहर परिवार अस्पताल पहुंचा। जहां उन्होंने इसकी पहचान, मृतक उदेलाल के रूप में की। जिसके बाद पुलिस ने शव पंचनामा कार्यवाही उपरांत पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पुत्र जितेन्द्र नारबोदे ने बताया कि पिता हैदराबाद कमाने जा रहे थे, लेकिन यह साफ नहीं है कि वह पैदल क्यों जा रहे थे और लालबर्रा से वह बालाघाट कैसे पहुंचे। जिसके बारे में पुत्र जितेन्द्र भी कुछ नहीं बता रहे है। फिलहाल अस्पताल चौकी पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम कर अग्रिम जांच के लिए डायरी संबंधित थाना भिजवा दी है।


