पैरों की जलन को न करें नजरअंदाज, हो सकती है गंभीर बीमारी: डॉ. अरजिमंद

अमृतसर| पैरों के तलवों में तेज जलन, झुनझुनी और सुई चुभने जैसा अहसास, जिसे ‘बर्निंग फीट’ या ग्रीयर्सन-गोपालन सिंड्रोम कहा जाता है, आजकल एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। ईएमसी हॉस्पिटल अमृतसर की विशेषज्ञ डॉ. अरजिमंद ने इस विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह स्थिति अक्सर रात के समय अधिक कष्टदायक हो जाती है। डॉ. अरजिमंद के अनुसार, इसके मुख्य कारणों में विटामिन बी1, बी6 और बी12 की कमी, मधुमेह के कारण नसों की क्षति (न्यूरोपैथी), थायरॉइड असंतुलन, किडनी की समस्याएं और अत्यधिक शराब का सेवन शामिल हैं। इसके अलावा गलत फिटिंग के जूते और लंबे समय तक खड़े रहने की आदत भी इसे बढ़ा सकती है। इसके मुख्य लक्ष्ण मरीजों को पैरों में जलन के साथ सुन्नपन, लालिमा और सूजन महसूस हो सकते हैं। उपचार के लिए मूल कारण की पहचान जरूरी है। डॉ. अरजिमंद ने संदेश दिया कि लगातार जलन होने पर तुरंत विशेषज्ञ से परामर्श लें, क्योंकि समय पर इलाज ही गंभीर जटिलताओं से बचा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *