पैलेस के बाहर से एक्टिवा चोरी, केस

भास्कर न्यूज |लुधियाना अरोड़ा पैलेस के ठीक बाहर से एक एक्टिवा चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित अजय भारती वासी कुंदनपुरी सिविल लाइंस ने बताया कि वह किसी काम से अपने होंडा एक्टिवा पर अरोड़ा पैलेस आया था और एक्टिवा बाहर खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब वह काम निपटाकर वापस लौटा तो उसकी एक्टिवा वहां से गायब थी। मामले में थाना शिमलापुरी की पुलिस को शिकायत दी है। मामले में जांच अधिकारी मोहन सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *