ये तस्वीर पंडरी कपड़ा मार्केट में बनकर तैयार सर्व सुविधायुक्त अर्बन लाउंज ब्लू मेंस टॉयलेट की है। साल 2022 में इसे बनाने की घोषणा हुई। साल 2023 में यह बनकर तैयार हो गया। इसी बीच विधानसभा चुनाव, फिर लोकसभा और फिर नगरीय निकाय चुनाव हुए। चुनाव दर चुनाव आचार संहिता लगती रहती, जिसके कारण इसका उद्घाटन टलता रहा। बाद में नई शहर सरकार आई। मेयर के साथ पार्षद भी बदले। इस तरह दो साल में अर्बन लाउंज ब्लू मेंस टॉयलेट पूरी तरह से कबाड़ हो गया है। यहां के नल, यूरिनल सहित सभी सामान चोरी हो गए और पूरी बिल्डिंग कबाड़ हो गई। ये सुविधाएं होनी थीं ^ कांग्रेस शासन में केवल पैसे की बर्बादी हुई है। जनता को सुविधा भी नहीं मिल पाई। कांग्रेस केवल पोस्टर लांच करती रही है और योजनाओं के नाम पर भ्रष्टाचार होते रहा। वैसे हम शहर में टूटे जर्जर टॉयलेट को सुधारने के साथ नए सर्व सुविधायुक्त टॉयलेट बनाने जा रहे हैं।
मीनल चौबे, मेयर