पैसे के लेनदेन को लेकर जानलेवा हमला:प्रतापगढ़ पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, 2 लोगों को पहले पकड़ चुकी है पुलिस

पैसे के लेन देन को लेकर हत्या के प्रयास के मामले में प्रतापगढ़ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था,पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पीड़ित की बाइक भी बरामद कर ली है। अरनोद थाना अधिकारी हजारीलाल ने बताया-बीती 14 नवंबर को मानपुरा निवासी आजाद ने प्रकरण दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि उसकी अरनोद स्थित दुकान पर जब वह बैठा हुआ था तो देवल्दी निवासी शाहिद खान अपने साथियों इकबाल खान, इब्राहिम खान और कालू खान के साथ दुकान पर आया और धमकी देते हुए कहा कि तूने हमारी शिकायत पुलिस में की है और जो रुपए मांगे थे वह भी नहीं दे रहा है, कहते हुए सर पर पिस्टल तान दी। इसके बाद उससे मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। जिन्हें देखकर आरोपी वहां से जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। जांच के बाद पुलिस ने इस प्रकरण में शाहिद खान और इब्राहिम खान को गिरफ्तार कर लिया। मामले में फरार चल रहे कालू खान को भी आज जब पुलिस पकड़ने पहुंची तो वह भाग निकला। इस पर डेढ़ किलोमीटर तक पुलिस ने पीछा किया और उसे गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने आरोपी की निशानदेह पर पीड़ित की बाइक भी बरामद की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *