पैसे दोगुने करने के नाम पर लूट करने वाली गैंग:5 हजार रुपए का था इनाम घोषित, अक्टूबर 2024 से था फरार

कोतवाली थाना पुलिस ने करीब डेढ़ साल से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी बदमाश मोहनलाल को करौली से गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी उस कुख्यात गैंग का अंतिम सदस्य है जो पूजा-पाठ के बहाने पैसे दोगुने करने का झांसा देकर लोगों को अपना शिकार बनाती थी और लूट की वारदातों को अंजाम देती थी। कोतवाली थानाधिकारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने करौली में दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा। यह मामला 26 अक्टूबर 2024 को दर्ज हुआ था। परिवादी हनुमानाराम (निवासी हाउसिंग बोर्ड, झुंझुनूं) ने रिपोर्ट दी थी कि उनका बेटा जयप्रकाश पंचदेव मंदिर के पास अपनी बाइक से जा रहा था। तभी एक बोलेरो गाड़ी ने उसे टक्कर मारी और 3-4 बदमाशों ने उसे जबरन गाड़ी में डालकर अपहरण कर लिया। अग्रसेन सर्किल की तरफ ले जाते समय बदमाशों ने जयप्रकाश के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे गंभीर हालत में सड़क पर फेंक कर फरार हो गए। जयप्रकाश की हालत इतनी नाजुक थी कि उसे जयपुर रेफर करना पड़ा। जांच में सामने आया कि यह पूरी घटना पैसे दोगुने करने के नाम पर ठगी और लूट करने वाली गैंग से जुड़ी थी। इस प्रकरण में पुलिस पहले तेजाराम उर्फ तेजू (निवासी गंगापुर सिटी), रमेश कुमार (निवासी करौली) तथा श्रीफुल उर्फ मोहरसिंह (निवासी करौली) को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपी मोहनलाल लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था, जिस पर पुलिस ने 5 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। आरोपी की गिरफ्तारी में कांस्टेबल योगेंद्र सिंह विशेष भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *