भास्करन्यूज।धौलपुर राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज से गुड़गांव की कृष्णा मारुति कंपनी द्वारा बच्चों को प्लेसमेंट के लिए चयन किया गया। जिसमें 48 बच्चों की परीक्षा और इंटरव्यू लिए गए थे। जिसमें से 33 बच्चों का चयन करते हुए कंपनी ने बच्चों को प्लेसमेंट का अवसर दिया है। प्रधानाचार्य हैलेंद्र हरदैनियां ने बताया कि हर वर्ष किसी न किसी कंपनी द्वारा कॉलेज में प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाता है। जिसमें पॉलीटेक्निक कर रहे तीसरी वर्ष के बच्चों को कंपनी द्वारा परीक्षा और इंटरव्यू लिए जाते हैं और उनमें से बच्चों को चयन कर प्लेसमेंट दिया जाता है। ऐसे ही इस बार गुड़गांव की कृष्णा मारुति कंपनी द्वारा प्लेसमेंट शिविर लगाया गया था। कंपनी द्वारा 33 बच्चों को प्लेसमेंट के लिए चयन किया गया। इसमें कई बच्चें ऐसे भी हैं जो बहुत गरीब परिवार से हैं, उनका पढ़ाई करते हुए नौकरी मिलना खुशी की बात है। जिससे वह अपने परिवार के आर्थिक मदद कर सकेंगे। कंपनी द्वारा शुरुआत में 19 हजार रुपए की सीटीसी पर लगाया गया है। जिसमें बच्चों का पीएफ एवं अन्य भत्ता काटने के बाद बच्चों को खाते में 17 हजार रुपए मिला करेंगे। उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा बच्चों को अगले माह से ज्वाइन करने के लिए लैटर दिया गया। प्लेसमेंट में ओमकर, करन कुमार, साहिल, कृष्ण यादव, अभिषेक कुमार, कृष्णा सैनी, सोनवीर, हरिमोहन, सुरेंद्र सिंह, सौरभ, रोहित, धीरज सिंह, गीतम सिंह, भोला, ब्रह्मा, दीपक शर्मा, पंकज कुमार, रोहित कपूर, सुनील कुमार, हरिओम सिंह, दीपक, रितिक कुमार, राहुल कुमार, प्रवीण कुमार शर्मा, हरिओम, शिवम कुमार, वरुण कौशिक, राज शर्मा, राहुल सिकरवार, रोहितेश, अर्जुन कुमार रावत, अनूप प्रजापति और पवन कुमार रावत का चयन हुआ है।


