कोरबी चोटिया | पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत पोड़ीखुर्द टुरीपारा में 8 दिवसीय शिवपुराण कथा और बगलामुखी हवन 22 फरवरी से होगा। 1 मार्च को सहस्त्रधारा, हवन, प्रसाद वितरण के साथ समापन होगा। कथावाचक पंडित श्याम दुबे शिवपुराण कथा सरोवर प्रसंग संगीत के माध्यम से सुनाएंगे। कार्यक्रम के मुख्य यजमान रामसजीवन-सिलोचनी साहू, लोकनाथ-लक्ष्मी श्रीवास, लय कुमार-तारा देवी जायसवाल, राजेश-उषा खैरवार, विनोद-पूर्णिमा जायसवाल, सुखसाय, मंगली बाई, कलावती, परिकुंवर, सुकवरिया, सुखराज बाई, इंद्र कुंवर है।


