पोदार इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक उत्सव मनाया

अमृतसर| पोदार इंटरनेशनल स्कूल ने अपना पहला वार्षिक कार्यक्रम “जंबो के संग सुर और साज का संगम’ हर्षोल्लास के साथ मनाया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने शानदार नृत्य प्रस्तुतियों के जरिए विभिन्न राज्यों की समृद्ध संस्कृति के दर्शन करवाए, जिसकी अतिथियों ने खूब प्रशंसा की। स्कूल के प्रिंसिपल राजेश भूरी और हेडमिस्ट्रेस युक्ति अरोड़ा ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों और अध्यापकों की कड़ी मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि स्कूल का मुख्य लक्ष्य छात्रों का सर्वांगीण विकास करना है, जिसके लिए आधुनिक सुविधाएं और अनुभवी स्टाफ उपलब्ध है। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधन ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *