पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, दृष्टि प्रथम पुरस्कार से सम्मानित

अमृतसर| डीएवी कॉलेज के इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन काउंसिल, कंप्यूटर विभाग और सोसायटी ऑफ आर्ट एंड मल्टीमीडिया द्वारा संयुक्त रूप से कॉलेज परिसर में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सृजनात्मकता एवं कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता में कॉलेज की विभिन्न कक्षाओं के 24 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को डीपफेक, साइबर सिक्योरिटी, डिजिटल इंडिया, प्रदूषण नियंत्रण और नारी सशक्तिकरण जैसे विविध और सामयिक विषयों पर अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिला। विद्यार्थियों ने अपने पोस्टरों के माध्यम से सामाजिक मुद्दों पर गहन चिंतन और कलात्मक कौशल का परिचय दिया। विजेताओं को सम्मानित करते हुए प्रिं. डॉ. अमरदीप गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इस प्रतियोगिता में दृष्टि को प्रथम, जपनाम सिंह को द्वितीय और सुजान दुग्गल को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज शिक्षकगण और विद्यार्थी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *