भास्कर न्यूज | बारियातू अवैध पोस्ता की खेती करने व इसमें संलिप्तता बारियातू थाना क्षेत्र व चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्ता की खेती के रोकथाम व नष्ट करने के लिए लातेहार पुलिस पुलिस अधीक्षक व बालूमाथ एसडीपीओ के निर्देश पर लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में बारियातू थाना क्षेत्र के बालुभांग पंचायत के जावावर रानीदह के वन क्षेत्र में लगे विभिन्न प्लॉटों में लगभग 9 एकड़ में लगे अवैध पोस्ता की खेती को बीते शुक्रवार को नष्ट किया गया था। जिसमे अवैध पोस्ता की खेती करने व सहयोग करने वाले चिन्हित 17 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें थाना क्षेत्र के मनोज यादव, जयदीप यादव, मनतु गंझू, शिव प्रसाद यादव, चतरा जिले के लावालौंग पसागम चरित्र गंझ, सहदेव गंझू व बीरेंद्र गंझू समेत 17 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।


