पोहरी मार्ग को एक महीने के लिए डायवर्ट किया गया:ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान, रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहा है ओवरब्रिज

शहर के शिवपुरी-पोहरी मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा हैं। जिसके कारण इस मार्ग को गुरुवार (13 दिसंबर) से एक महीने तक बंद रखा जाएगा। यातायात पुलिस की ओर से इसकी जानकारी दी गई। साथ ही रूट डायवर्सन प्लान भी जारी किया है। यातायात प्रभारी रणवीर यादव ने बताया कि रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके चलते बस स्टैंड से रेलवे क्रासिंग तक का मार्ग बंद किया जा रहा है। जिन वाहन चालकों को रेलवे स्टेशन एवं पोहरी जाना है, वे होटल कमला हेरिटेज पुरानी पुलिस लाइन होते हुए रेलवे स्टेशन और पोहरी जाएंगे। 13 दिसंबर से डायवर्सन चालू होगा इस मार्ग पर सुबह 7 बजे से रात 11 तक हैवी व्हीकल प्रतिबंधित रहेंगे। यह डायवर्सन 13 दिसंबर को सुबह 6 से लागू किया जा रहा है। जो कि एक महीने तक रहेगा, अगर इसपर जाम की स्थिति निर्मित होती है, तो इसे वन-वे भी किया जा सकता है। आज यातायात विभाग के साथ निर्माण एजेंसी ने भ्रमण कर यह रास्ता प्रस्तावित किया है। यातायात प्रभारी के साथ ब्रिज निर्माण एजेंसी के अधिकारी जेएस यादव, कार्यपालन यंत्री सेतु संभाग ग्वालियर और शुभम कंस्ट्रक्शन के डायरेक्टर शुभम गुप्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *