रायगढ़ | ऑल इंडिया लीनेस क्लब की इकाई की फरवरी माह की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में जन्मदिन वाले सदस्यों को पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान आगामी सामाजिक और सेवा कार्यक्रमों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में जूनियर क्लब का गठन किया गया, जिसमें बच्चों ने सेवा और समर्पण की शपथ ली। नवगठित जूनियर क्लब की अध्यक्ष दीक्षा, सचिव प्राची और कोषाध्यक्ष हृदया बनाई गईं। कार्यक्रम का संचालन बबली कुलवेदी ने किया। अंत में सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।


