धमतरी| भोथली में संकुल प्राचार्य प्रेमलता ध्रुव के मार्गदर्शन में 5 जून को पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ महाअभियान के तहत हुआ। इसमें संकुल के सभी प्राथमिक, माध्यमिक और हाईस्कूल के संस्था प्रमुखों और शिक्षकों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे लगाए। लोगों को प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हर व्यक्ति द्वारा एक पेड़ मां के नाम लगाने के लिए प्रेरित किया गया। पौधरोपण संकुल केंद्र भोथापारा में किया गया।