भास्कर न्यूज। राजनांदगांव भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के निर्देश पर 9 अप्रैल से 9 मई तक प्याऊ घर सेवा कार्य किया गया। यह सेवा राजनांदगांव जिला मुख्यालय सहित डोंगरगांव, डोंगरगढ़ और छुरिया विकासखंड में की गई। सेवा कार्य में 100 स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर और 30 प्रभारी शामिल रहे। सेवा कार्य के समापन पर स्काउट-गाइड और रोवर-रेंजर को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंच पर राज्य उपाध्यक्ष राजेन्द्र गोलछा, जिला अध्यक्ष उमेश हथेल, जिला उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद साव, वर्षा अग्रवाल, उषा चटर्जी, महेश खंडेलवाल और सहायक जिला आयुक्त डीआर देवांगन मौजूद थे। सभी ने सेवा कार्य से मिलने वाले अनुभव और समाज में सेवा की पहचान पर बात की। साथ ही सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। अभियान का संचालन जिला संगठन आयुक्त मयूख श्रीवास्तव, भारती रजक और देवेंद्र अम्बादे के मार्गदर्शन में हुआ। संयोजक के रूप में अर्चना नेताम, प्रवीण साव, लेखराम वर्मा, टोमान पटेल, नीलकंठ धुर्वे और तुलसी साहू ने जिम्मेदारी निभाई। िवशेष उपहार भी िदया गया: राज्य उपाध्यक्ष राजेन्द्र गोलछा ने लगातार सेवा देने वाले स्काउट-गाइड और रोवर-रेंजर को विशेष उपहार भी दिया। प्याऊ घर की शुरुआत संदीप पुरोहित, रिशु महाराज, टोमन साहू और उषा चटर्जी के सहयोग से हुई थी। इसमें महेश खंडेलवाल, संतोष खंडेलवाल और सतीश व्यवहारे का सहयोग रहा। महावीर चौक स्थित पियाऊ घर में वर्षा अग्रवाल और उनके सहयोगियों ने राहगीरों को तरबूज मिल्क शेक भी वितरित किया। इस सेवा कार्य में संस्था प्रमुखों, पालकों का सहयोग मिला। राजनांदगांव. समापन समारोह को संबोधित करते अतिथि।


