शंकरगढ़ | ग्राम शंकरगढ़ के अटल चौक में भीषण गर्मी के बीच ग्रामीणों की पेयजल समस्या को देखते हुए जनपद सदस्य विवेक सिंहदेव ने पहल की। उन्होंने अपनी दिवंगत माता मंजु सिंहदेव की स्मृति में सार्वजनिक शीतल प्याऊ की स्थापना की। वाटर प्यूरीफायर का विधिवत पूजा-पाठ कर उद्घाटन किया गया। यह प्याऊ खासकर उन लोगों के लिए उपयोगी रहेगा जो अटल चौक पर सब्जी खरीदने और बेचने आते हैं। गर्मी में यहां पीने के पानी की समस्या रहती थी। अब लोगों को ठंडा और स्वच्छ पानी आसानी से मिलेगा। उद्घाटन कार्यक्रम में विवेक सिंहदेव के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। धनीराम दुबे, बुधन गुप्ता, राजीव तिर्की, सोनू दुबे, अजय गुप्ता उर्फ अज्जू, छोटका यादव, राकेश गुप्ता, जगदीश अग्रवाल, बसंत कुजूर, लक्ष्मी कश्यप सहित अन्य मौजूद रहे।


