देवी अहिल्या बाई होलकर फल एवं सब्जी की थोक मंडी में राशन आलू उठाव कमजोर हैं। वहीं, प्याज में एक से दो रुपए की गिरावट बताई गई। लहसुन की आवक सामान्य रहने से भाव भी स्थिर बताए गए। व्यापारियों का कहना है कि चिप्स कंपनियों के मालिक और आलू व्यापारी माल सीधे खेतों से उठा रहे हैं। मंडी में आवक इंदौर, देवास जिले, मक्सी, शाजापुर, महू से होती हैं। मंडी में नया आलू चिप्स 12 से 15, ज्योति 16 से 18, आगरा 12 से 14 के भाव बताए गए। प्याज नया 16 से 18, एवरेज 12 से 14, गोल्टा 18 से 19 रुपए प्रति किलो के बताए गए। आलू की आवक 18 हजार से 20 हजार बोरी की बताई गई। प्याज की आवक 40 हजार बोरी की बताई गई। लहसुन ऊंटी 24000 से 25000, बोल्ड 14000 से 23000 रुपए क्विंटल पर बिकी। लहसुन की आवक 40 हजार बोरी की रही। लहसुन मंडी में नीलामी ठीक तरीके से जारी है। किसानों का कहना है कि नीलामी करने वाले मंडी कर्मचारियों को हर दो से तीन दिन में बदलवा करना चाहिए। इससे मंडी मे नीलामी सुचारु रूप से चलती रहे।


